फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बहन को खोने वाले वाड्रा ने किया हाईवे पर शराब बैन का समर्थन

Mon, 03 Apr 2017 06:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : file photo
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा ने सुप्रीम कोर्ट के हाईवे पर शराब बैन के आदेश का समर्थन किया है। कोर्ट ने नेशनल और स्टेट हाईवे से 500 मीटर की दूरी तक सभी होटल्स और रेस्त्रां में शराब परोसे जाने पर 1 अप्रैल से पाबंदी लगा दी है। कोर्ट ने ये आदेश सड़क हादसों में बढ़ती संख्या की वजह से लिया है। 
विज्ञापन


वाड्रा ने एक पुराने हादसे को याद करते हुए फेसबुक पोस्ट में लिखा 'सड़क सुरक्षा को लेकर यह एक बेहतरीन कदम है। मैं पूरी तरह से हाईवे पर शराब की ब्रिकी को बंद करने का समर्थन करता हूं। मैंने 2001 में सड़क हादसे में अपनी 33 साल की बहन को खोया है। हांलांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले से हॉस्पिटिलिटी इंडस्ट्री और लाखों लोगों का रोजगार प्रभावित होगा।'

उन्होंने आगे कहा 'मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चोरी-छुपे शराब की बिक्री की जा रही है, जिसकी वजह से कोर्ट के इस आदेश का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। वहीं पाबंदी के बाद शराब की कालाबाजारी और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वाड्रा ने कहा कि आदेश में अभी संशोधनों की जरूरत है, जिसके बाद रोजगार और उद्योगों में होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें