फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, साइकिल से ऑफिस पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा

Mon, 22 Feb 2021 10:26 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रॉबर्ट बाड्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

तेल की कीमतों को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है और अलग-अलग तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में रॉबर्ट वाड्रा तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में साइकिल पर सवारी करते नजर आए। रॉबर्ट वाड्रा खान मार्केट से अपने कार्यालय तक साइकिल चलाकर गए और तेल के बढ़ते दामों के खिलाफ विरोध जताया।

विज्ञापन


रॉबर्ट वाड्रा ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि आपको अपनी एसी कार से बाहर आना चाहिए और देखना चाहिए कि आम जनता कैसे परेशान हो रही है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि शायद ये देखने के बाद प्रधानमंत्री मोदी तेल की कीमतों को कम करेंगे। रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछली सरकारों को दोषी ठहराते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।

यही नहीं मध्यप्रदेश में भी कई कांग्रेसी नेताओं ने विधानसभा तक साइकिल से सवारी की और बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता पीसी शर्मा, जीतू पटवारी और कुणाल चौधरी ने साइकिल की सवारी की और विधानसभा तक साइकिल पर सवार होकर गए।
विज्ञापन

 
 

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर कांग्रेस नेताओं ने साइकिल पर सवारी करने का फैसला किया और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि पिछले दो दिनों से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है लेकिन इसके बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम जनता को परेशान कर दिया है।



इसके अलावा चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम में डीएमके सांसद दयानिधि सारन ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान सांसद ने रसोई गैस सिलिंडर को फूलों की माला पहनाई हुई है और धरना स्थल पर रसोई गैस के तीन सिलिंडर रखे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें