फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने हाईवे कर्मी बन हाईवे पर लूटे एक करोड़ 92 हजार, गाड़ी भी छीनी

Fri, 14 Oct 2016 04:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
चिरगांव बाईपास तिराहा के पास हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह हाइवे कर्मियों के भेष में खड़े चार सशस्त्र बदमाशों ने कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर धमकाया और टोल प्लाजा के एक करोड़ 92 हजार रुपये लूट लिए। 
विज्ञापन


साथ ही उनकी कार भी छीन ली और उसी में बैठकर झांसी शहर की तरफ भाग निकले। झांसी जिले में इतनी नकदी लूट की पहली इस बड़ी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीआईजी शरद सचान और एसएसपी अब्दुल हमीद ने लुटेपिटे कर्मचारियों से पूछताछ की और नाकेबंदी के आदेश देकर लुटेरों की तलाश शुरू करा दी।

चिरगांव के कानपुर हाइवे पर सेमरी टोल प्लाजा में रोज 20-25 लाख रुपये इकट्ठा होते हैं, जिन्हें सुरक्षित बैंक तक पहुंचाने का ठेका आरसीएमएस (रेडिएंट कैश मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड) को दिया गया है। इधर, पांच दिन बैंक थे तो टोल प्लाजा पर काफी रुपये इकट्ठे हो गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 9.05 बजे कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी राकेश कुमार सोनकर, राजेश परिहार और संजीव सिंह हरे रंग की मारुति 800 कार यूपी-93 एच-3295 से रुपयों से भरा बैक लेकर झांसी जेल चौराहा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के लिए निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइवे कर्मियों के भेष में दो बदमाश रस्सी बांध कर चूना डाल रहे थे

- फोटो : demo Pic
बैग में एक करोड़ 92 हजार रुपये थे। कार राकेश कुमार सोनकर चला रहे थे। चिरगांव बाईपास तिराहा से कोई 200 मीटर आगे हाइवे कर्मियों के भेष में दो बदमाश रस्सी बांध कर चूना डाल रहे थे। जैसे ही कार उनके करीब पहुंची, दोनों बदमाश रस्सी सहित हाइवे के बीचोबीच आ गए। राकेश ने कार धीमी कर ली। इसी बीच झाड़ी में छुपे दो और बदमाश निकल आए। चारों बदमाशों ने कार घेर ली।

पलक झपकते ही एक बदमाश ने राकेश कनपटी पर तमंचा लगा दिया। बदमाशों ने उसे और उनके अन्य दोनों साथी कर्मचारियों को भी नीचे उतरने को कहा। वे जैसे ही नीचे उतरे, बदमाशों ने उनकी बेसबॉल के डंडों से पिटाई की। इसके बाद चारों बदमाशों ने उनकी मारुति कार कब्जे में ले ली और उसी में बैठकर रुपये से भरे बैग सहित भाग निकले। राकेश ने इसकी सूचना टोल प्लाजा के मैनेजर संजय कोयले को फोन पर दी। इधर, संजीव ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। एसएसपी ने जिले की सीमाएं सील करके कार को तलाशने के आदेश दिए। 

इसके बाद वह और डीआईजी मौके पर पहुंचे। लुटेपिटे कर्मचारियों से पूरी घटना की जानकारी ली। लुटेरों का हुलिया पूछा और इसके बाद पुलिस की टीमें बनाकर लुटेरों की धरपकड़ के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद का कहना है कि हाइवे पर दुस्साहसिक तरीके से बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। बदमाशों की तलाश में पुलिस और सर्विलांस की टीमें जुटी हैं। लुटेरे हाईवे कर्मचारियों की ड्रेस पहने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें