केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक में राष्ट्रीय राजमार्ग-275 का 117 किलोमीटर लंबा हिस्सा बन जाने के बाद बेंगलुरू से मैसूर तक यात्रा के समय कम हो जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद महज 75 मिनट में ये यात्रा की जा सकेगी।
बेंगलुरु-मैसूर नेशनल हाईवे के 117 किलोमीटर लंबा हिस्से के बन जाने के बाद बेंगलुरू से मैसूर तक की यात्रा का समय और भी कम हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि बहुप्रतिक्षित बेंगलुरु-मैसूर नेशनल हाईवे का निर्माण अक्टूबर माह तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद बेंगलुरू से मैसूर तक की यात्रा का समय मात्र 75 मिनट रह जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक में राष्ट्रीय राजमार्ग का 117 किलोमीटर लंबा हिस्सा बेंगलुरू से मैसूर तक यात्रा के समय को घटाकर महज 75 मिनट कर देगा। अभी बेंगलुरु से मैसूर तक की यात्रा में लगभग 3 घंटे का समय लगता है।
उन्होंने बताया कि एनएच-275 के बेंगलुरु-निदाघट्टा-मैसूर खंड के 117 किलोमीटर लंबे खंड को 8,350 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि इस खंड का निर्माण अक्टूबर में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होने कहा कि इस निर्माण के पूरे हो जाने के बाद दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच संपर्क बढेगा। इतना ही नहीं इससे बेंगलुरु और मैसूर इलाके में पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।
गडकरी ने यह भी कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में इस तरह की विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की बड़ी जिम्मेदारी के साथ घोषणा की गई है। भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हम उन्हें पूरा करेंगे।
गौरतलब है कि कर्नाटक राज्य में 10-लेन वाले नेशनल हाईवे -275 का बेंगलुरु-निदाघट्टा-मैसूर खंड 117 किमी लंबा है। इसे 8,350 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। इस अत्याधुनिक परियोजना में 8 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, नौ प्रमुख पुल, 42 छोटे पुल, 64 अंडरपास, 11 ओवरपास, चार आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) और पांच बाईपास जैसी कई संरचनाएं हैं। इससे यातायात में कमी आएगीऔर प्रदूषण भी काफी कम होगा।