फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम : तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, सात लोगों की मौत, 30 घायल

Tue, 04 Feb 2020 01:09 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवालपारा
विज्ञापन
Accident in assam - फोटो : ANI
विज्ञापन

असम के गोवालपारा जिले में एक बस के एक खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बस तेज रफ्तार की वजह से खाई में गिरी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को बस धुबरी से गुवाहाटी की ओर जा रही थी। 

विज्ञापन

 




बस तेज रफ्तार की वजह से सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से टकरा गई और टकराने के बाद पलट कर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री ने बाद में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि एक वैन में यात्रा कर रहे पुलिस और सेना के जवानों ने यात्रियों को बचाने का काम शुरू किया। घटना में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। वहीं अन्य को गोवालपारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें