ओडिशा के सम्बलपुर जिले में सोमवार की शाम बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, घायलों को इलाज के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Odisha: 10 killed & 2 severely injured in a collision between a truck and a pick-up van in Sambalpur.
— ANI (@ANI) August 21, 2017
जानकारी के मुताबिक मरने वाले सम्बलपुर जिला के सासन थाना अंतर्गत परमाणपुर कस्बे के बताए जा रहे हैं। सभी लोग शैवपीठ कल्पेश्वर का दर्शन कर वापस लौट रहे थे। बताया गया कि पिकअप वैन की टक्कर सम्बलपुर से कटक की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गई। बताया गया कि टक्कर इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर ही पिकअप वैन के चालक की मौत हो गई।