फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई: आरके नगर सीट पर 1 वोट की कीमत ₹4 हजार, रद्द हो सकता है चुनाव!

Sun, 09 Apr 2017 01:13 PM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चेन्नई के आरके नगर उपचुनाव में नोट के दम पर वोट लेने के मामले में चुनाव आयोग सख्त हो सकता है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग इस आर के नगर विधानसभा चुनाव को रद्द कर सकता है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक चीफ इलेक्शन कमीश्न और राज्य प्राधीकरण के बीच मीटिंग के बाद इस पर सोमवार को फैसला आ सकता है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां अब तक 100 करोड़ रुपए बंट चुके हैं। बताते चलें कि यह सीट एआईडीएमके की पूर्व महासचिव जयललिता की मौत के बाद खाली हुई है। आयकर विभाग की छापेमारी में मिले दस्तावेजों के आधार पर मीडिया में खबर चली कि वहां हर वोट की कीमत लगाने का प्रयास किया गया है। उपचुनाव में खर्च पैसे को देखते हुए लगता है कि एक वोट की कीमत चार हजार रुपए है।

इकॉनमिक टाइम्स में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से लिखा गया है, इस मामले में सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) में रिपोर्ट भेजी गई है। इसमें आरके नगर में वोटर्स को बांटे गए कैश के डाक्युमेंट, ड्रग सप्लायर से अधिकारियों को दी गई घूस और कुछ दूसरी चीजें भी है।
विज्ञापन


मीडिया में लीक डाक्युमेंट के मुताबिक, शशिकला गुट के लोगों ने अपने 7 मंत्रियों को 89.5 करोड़ रुपए आरके नगर में बांटने के लिए दिया। इसमें उन्हें 85 फीसदी वोटर्स को कैस देने का टार्गेट दिया गया। डीएमके नेता स्टालिन ने लिस्ट में शामिल मंत्रियों और इस मामलेकी सीबीआई जांच की मांग की है।  

बताते चलें कि शुक्रवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री और उनके करीबियों के घर पर छापा मारा था। वहां से उन्हें 5.5 करोड़ रुपए कैश मिले थे। 89 करोड़ रुपए के डाक्युमेंट्स मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें