फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Election: ममता बनर्जी से मिले राजद नेता तेजस्वी यादव, चुनावी गठबंधन की अटकलें तेज

Mon, 01 Mar 2021 04:50 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नाबाना
विज्ञापन
राजद नेता तेजश्वी यादव ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नाबाना में सोमवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मुलाकात की। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में गठबंधन की अटकलों के बीच दोनों नेताओं की यह मुलाकात हुई है। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी से समर्थन देने की बात कही।

विज्ञापन


राजद नेता तेजस्वी यादव ने टीएमसी का समर्थन किया, बिहार के लोगों से बंगाल चुनाव में ममता का साथ देने की अपील की। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से मुकाबले के दौरान यादव ने राजद का नेतृत्व किया था। यादव तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने यहां राज्य सचिवालय नबन्ना पहुंचे थे।




ममता बनर्जी ने राजद नेता तेजस्वी यादव से बैठक के बाद कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि भाजपा चुनाव आयोग को नियंत्रित करे। उन्होंने कहा कि हम लड़ रहे हैं तो तेजस्वी भाई लड़ रहे हैं। अगर तेजस्वी लड़ रहे हैं तो हम लड़ रहे हैं। यह संदेश भाजपा को जाना चाहिए। आप जान लीजिए बिहार में आपकी सरकार नहीं टिकेगी। बंगाल में भी आपको कुछ नहीं मिलने वाला है। बैठक के दौरान तृणमूल के वरिष्ठ नेता और शहरी विकास मंत्री फिरहद हकीम भी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें