फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा घोटालाः लालू को दोषी करार देने के बाद बोले रविशंकर- कानून की पकड़ से भाग नहीं सकते भ्रष्टाचारी

Sat, 23 Dec 2017 06:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ravi shankar prasad
विज्ञापन
चारा घोटाले के पहले केस में रांची स्थित स्पेशल सीबीआई कोर्ट द्वारा लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिए जाने से राष्ट्रीय जनता दल में मायूसी छा गई है। राजद नेताओं ने सीबीआई पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जांच एजेंसी ने हमारे गवाहों को दरकिनार कर दिया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में सजा मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इससे हमें सीख मिलती है कि जो कोई भी भ्रष्टाचार करेगा उसको कानून पकड़ लेगा। 90 के दशक में जनहित याचिका की पटना हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मुझे भी बहस करने का मौका मिला था। तब लालू ने सीबीआई को जांच सौंपने पर काफी विरोध भी जताया था। 
  Lesson of today's conviction of Lalu Prasad is that law will catch up with you if you commit corruption: Ravi Shankar Prasad #FodderScamVerdict pic.twitter.com/nQqxaXUV2I — ANI (@ANI) December 23, 2017
विज्ञापन




केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नड्डा ने लालू यादव को दोषी करार दिए जाने पर कांग्रेस और आरजेडी दोनों पर हमला किया। नड्डा ने कहा कि दोनों पार्टियों का गठबंधन भ्रष्टाचार, मौन सहमति और देश के लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का है, जो कि कोर्ट के फैसले से साबित हो गया। वो अभी भी इस फैसले को मानने के बजाय मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं और भाजपा पर षड्यंत्र करने का आरोप लगा रहे हैं। 
  The alliance between Congress and Lalu Yadav's party is an alliance of corruption,connivance and cheating the people of India, it is clear from the verdict of the court: Union Minister JP Nadda #FodderScamVerdict pic.twitter.com/5ryeV6rXIQ — ANI (@ANI) December 23, 2017

वहीं कांग्रेस ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो इस केस से जल्द बाहर हो जाएंगे। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि लालू यादव इस कानूनी लड़ाई को 1996 से लड़ रहे हैं। इसकी शुरुआत भाजपा ने की थी, जब पटना हाईकोर्ट में पार्टी नेताओं ने याचिका दायर की थी। लालू और उनके वकील इस केस को सही तरीके से लड़ रहे हैं। भाजपा पर सवाल दागते हुए तिवारी ने पूछा कि क्यों अभी तक सृजन घोटाले की जांच क्यों नहीं शुरू हुई?
  Lalu Yadav has been fighting this legal battle since 1996. It started when BJP leaders filed PIL against him in Patna HC. He & his lawyers are capable of fighting this case. I want to ask BJP why Srijan scam is not being investigated?: Manish Tewari,Congress on #FodderScamVerdict pic.twitter.com/n9L148hEi9 — ANI (@ANI) December 23, 2017

राजद नेता ने लगाया आरोप
राजद नेता मनोज झा ने सीबीआई पर आरोप लगाते हुए कहा कि जांच एजेंसी गवाहों की व्यवस्था करने में लगी रही। हमने जो प्रूफ उनको दिए किनारे कर दिया गया था। वैसे हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।  I believe in judiciary but in this case, CBI was arranging prosecution. Legally admissible evidence provided by us were set aside: Manoj Jha, RJD after Lalu Prasad Yadav's conviction in #FodderScam pic.twitter.com/V1tuuFaB6k — ANI (@ANI) December 23, 2017

मनोज झा ने कहा कि जो सबूत हमारे पास हैं, उससे हमें हाईकोर्ट में न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए मनोज झा ने कहा कि मैं इस सरकार को अच्छी तरह से जानता हूं। अगर विपक्ष साथ न दे तो उनको डरा दो। लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उनके बुरे दिन शुरू हो गए हैं।   
  Kind of evidences we have, we'll get redressal at a higher court. Politically I know this regime, they have this typical Standard Operating Procedure-Try to make a deal with your opposition, if you fail...scare them. Want to tell them-Your end has begun: Manoj Jha,RJD pic.twitter.com/lkYjqNeI6g — ANI (@ANI) December 23, 2017
विज्ञापन

न्याय मिलने की उम्मीद थी लालू को

lalu
फैसला सुनाए जाने से पहले एक न्यूज चैनल से बातचीत में लालू ने कहा कि सबको न्याय मिल रहा है, मैं तो पिछड़ी जाति से हूं, मुझे न्याय मिलने की उम्मीद है। लालू ने कहा कि एक ही आदमी को कई केसों में फंसाया गया है। अपने अंदाज में उन्होंने कहा कि एक ही मुर्गी को नौ बार हलाल किया जा रहा है। 

फैसला आने से पहले लालू के बेटे तेजस्वी ने कहा कि हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और ये फैसला हमारे हक में आयेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह 2जी और आदर्श स्कैम में बीजेपी ने प्रोपगैंडा फैलाया था उसी तरह यह केस भी है। 

घोटाले के वक्त लालू बिहार के मुख्यमंत्री थे। करीब 90 लाख रुपए के घोटाले में कोर्ट ने उन्हें यह सजा सुनाई है। वहीं इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा सहित सात लोगों को बरी कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें