मुंबई पुलिस ने सोमवार को भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर पर मकोका (महाराष्ट्र नियंत्रण कानून) लगाया है। इब्राहिम के छोटे भाई इकबाल कासकर के बेटे रिजवान को उसके एक सहयोगी रजा वधारिया समेत कुछ लोगों के साथ जबरन वसूली मामले में क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि सभी तीन आरोपियों रिजवान कासकर, अहमद रजा और अशफाक तौलवाला को विशेष मकोका अदालत ने 5 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।