फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबरीमाला मंदिर में भक्तों की सेहत से खिलवाड़: होटलों में मिला बासी खाना, निरीक्षण टीम ने कितना जुर्माना लगाया?

Wed, 25 Nov 2026 11:30 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, पथानामथिट्टा, केरलम

सार

सबरीमाला मंदिर और आसपास की दुकानों में नियमों के उल्लंघन के 29 मामले सामने आए हैं। संयुक्त निरीक्षण टीम ने इन मामलों में जुर्माना लगाया। ज्यादातर शिकायतें होटलों में गंदगी, बासी खाना परोसने, तय कीमत से ज्यादा वसूली और कम तौल से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
मंदिर परिसर के होटलों में मिलीं गंभीर खामियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सबरीमाला मंदिर और उसके आसपास की दुकानों में नियमों के उल्लंघन के 29 मामलों में एक संयुक्त निरीक्षण टीम ने कुल 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। यह निरीक्षण, जिसमें रात के समय की गई जांच भी शामिल है, एक संयुक्त टीम ने किया।  इस टीम में स्थानीय स्वशासन, राजस्व, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, विधिक माप विज्ञान (लीगल मेट्रोलॉजी) और नागरिक आपूर्ति विभागों के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


किसमें ज्यादातर उल्लंघन?
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अब तक सामने आए ज्यादातर उल्लंघन होटलों और भोजनालयों में साफ-सफाई की कमी से जुड़े हैं। इनमें वेटर का दस्ताने और सिर पर कवर (हेड कवर) न पहनना, और रसोई में गंदगी होना जैसी बातें शामिल हैं। टीम उन शिकायतों की भी सख्ती से जांच कर रही है जिनमें दुकानों तय कीमतों से ज्यादा दाम वसूलने की बात कही गई है। साथ ही, कम तौल या कम मात्रा में सामान बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों ने क्या बताया? 
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सन्निधानम (मंदिर परिसर) के एक होटल से बासी खाना जब्त करके नष्ट कर दिया गया और उस होटल पर जुर्माना भी लगाया गया। टीम ने कड़े निर्देश दिए हैं कि सड़े हुए फलों को पूरी तरह से फेंक दिया जाना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि केवल खराब हिस्से को हटाकर बाकी फल का इस्तेमाल जूस बनाने के लिए किया जाए।
विज्ञापन


यह निरीक्षण अभियान तीन अलग-अलग टीमों द्वारा चलाया जा रहा है। बयान में कहा गया है कि खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के अलावा, अधिकारी अयप्पा भक्तों से सीधे बातचीत करके उनका फीडबैक भी ले रहे हैं। अगर भक्त कोई शिकायत करते हैं, तो उस पर आगे की कार्रवाई की जाती है।

कब है मंडल पूजा? 
सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर को वार्षिक 'मंडल' तीर्थयात्रा सीजन के लिए 17 नवंबर को खोला गया था। 'मंडल पूजा' 27 दिसंबर को होगी, जिसके बाद मंदिर उस दिन के लिए बंद हो जाएगा। इसके बाद, 'मकरविलक्कू' तीर्थयात्रा सीजन के लिए मंदिर 30 दिसंबर को शाम 5 बजे फिर से खुलेगा। 'मकरविलक्कू' उत्सव 14 जनवरी को मनाया जाएगा। भक्त 19 जनवरी तक दर्शन कर सकते हैं, और 20 जनवरी को मंदिर बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें