फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को फॉलो न करने वाली अकेली राजनेता थीं सुषमा, एक करोड़ से ज्यादा हैं फॉलोअर्स

Thu, 08 Aug 2019 02:43 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • किसी को फालो नहीं करने वाली सुषमा थी अकेली राजनेता 
  • एक करोड़ से ज्यादा फालोअर्स मगर किसी को नहीं किया फालो
  • विदेशों में मुसीबत में फंसे लोगों केलिए ट्विटर को बनाया वरदान
विज्ञापन
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश-विदेश में मुसीबत में फंसे लोगों के लिए ट्विटर को वरदान बनाने वाली दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आखिरी ट्वीट चर्चा दुनिया में चर्चा का विषय है। सोशल मीडिया में उनका आखिरी ट्वीट मंगलवार रात से ही टॉप में ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन


हालांकि बहुत कम लोगों को पता है कि ट्विटर पर करोड़ों फॉलोअर्स रखने वाली सुषमा ने किसी को फालो नहीं किया। दिवंगत विदेश मंत्री दुनिया की अकेली राजनेता थी जिन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट में किसी को फालो नहीं किया।

ट्विटर अकाउंट में सुषमा के 1.32 करोड़ फॉलोअर्स हैं। जबकि उनकी ओर से फॉलो करने वालों की संख्या शून्य है। अपने ट्विटर हैंडल को खुद चलाने वाली सुषमा ने इस माध्यम को मुसीबत में फंसे लोगों की मदद के लिए वरदान बना कर दुनिया में अपनी नई पहचान कायम की।
विज्ञापन


बीमार लोगों को भारत आने के लिए वीजा का मामला हो या विदेशों में फंसे भारतीयों को मदद का मामला। सुषमा ने ऐसे मामलों में हमेशा मदद के लिए दिन रात एक की। पाकिस्तान से बेहद तनावपूर्ण माहौल में भी वहां के लोगों को मेडिकल वीजा दिलाने में हमेशा आगे रहीं। दूसरे देशों में मुसीबत में फंसे हजारों लोगों को ट्विटर से सूचना मिलते ही मदद की व्यवस्था की।

सुषमा दुनिया की अकेली राजनेता थी जिन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर किसी को फॉलो नहीं किया। पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल पर 4.90 करोड़ फालोअर हैं। पीएम खुद 2228 लोगों को फॉलो करते हैं।

इसी प्रकार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के क्रमश: 1.37 करोड़ और 1.46 करोड़ फॉलोअर्स हैं। दोनों क्रमश: 314 और 292 लोगों को फॉलो करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिनके 6.28 करोड़ फॉलोअर्स हैं, वह 47 लोगों को फॉलो करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें