रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर स्वदेश लौटीं पीवी सिंधू का हैदराबाद में जोरदार स्वागत किया गया। हैदराबाद एयरपोर्ट पर सिंधू और उनके कोच के स्वागत के लिए सिंधू के माता-पिता के अलावा तेलंगाना सरकार के मंत्री और अधिकारी मौजूद थे। 21 साल की उम्र में मेडल जीतने वाली सिंधू और उनके कोच पुलेला गोपीचंद के लिए एक विजय रैली का आयोजन किया गया।
सिंधु और उनके कोच मुंबई से विशेष तौर पर मंगाई गई BEST की डबल डेकर बस में सवार होकर गछी बोवली स्टेडियम के लिए रवाना हुए। उनकी इस 'विजय यात्रा' में बड़ी संख्या में समर्थक और खिलाड़ी भी शामिल रहे। स्टेडियम में सिंधु और उनके कोच का औपचारिक स्वागत किया गया।
Rio Olympics silver-medalist PV Sindhu arrives at Hyderabad airport pic.twitter.com/siqzKkyYHa
— ANI (@ANI_news) August 22, 2016