फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल सिब्बल का PM मोदी पर निशाना: बोले- अमीर और अमीर होता जा रहा, गरीब ज्यादा गरीब हो रहा, ये भी कहा

Fri, 07 Apr 2023 10:16 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने गुरुवार को मुफ्त राशन योजना, स्वास्थ्य बीमा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का हवाला दिया। कहा कि सामाजिक न्याय भाजपा के लिए विश्वास का एक लेख है, जबकि अन्य दलों ने हितों को आगे बढ़ाने के लिए तख्ती का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और कपिल सिब्बल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से निशाना साधा है। सिब्बल ने पीएम मोदी के सामाजिक न्याय के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता वाली टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में 'अमीर और अमीर होता जाता है और गरीब और गरीब।' सिब्बल ने अपने दावे को पुष्टि करने के लिए कुछ डेटा भी दिए। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्या कहा था? 
भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने गुरुवार को मुफ्त राशन योजना, स्वास्थ्य बीमा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का हवाला दिया। कहा कि सामाजिक न्याय भाजपा के लिए विश्वास का एक लेख है, जबकि अन्य दलों ने हितों को आगे बढ़ाने के लिए तख्ती का इस्तेमाल किया। 

प्रधानमंत्री ने कहा था कि जहां भाजपा ने सोचा और बड़ा सपना देखा और फिर इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। वहीं विपक्षी दल छोटे लक्ष्य निर्धारित करते थे और उन्हें पूरा करने के बाद एक-दूसरे की पीठ थपथपाते थे। 
विज्ञापन


सिब्बल ने क्या कहा? 
पीएम मोदी के बयान पर सांसद कपिल सिब्बल ने पलटवार किया। कहा, 'पीएम: 'बीजेपी सामाजिक न्याय के लिए जीती है और अक्षरश: इसका पालन करती है'। तथ्य-1: 2012-2021 से सृजित संपत्ति का 40 प्रतिशत आबादी के केवल एक प्रतिशत के पास गया। तथ्य-2: 2022 में अदाणी की संपत्ति में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई तथ्य-3: जीएसटी का 64 प्रतिशत नीचे के 50 प्रतिशत से आया, चार प्रतिशत शीर्ष 10 प्रतिशत से आया।'
विज्ञापन


सिब्बल ने दावा किया, 'अमीर अमीर हो जाते हैं गरीब गरीब हो जाते हैं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें