फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RG Kar Hospital: अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, भाजपा ने सीएम ममता बनर्जी को घेरा

Fri, 20 Mar 2026 03:40 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में लिफ्ट में फंसने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसे हत्या बताया, जबकि प्रशासन ने लापरवाही की बात स्वीकार की।

विज्ञापन
बंगाल सीएम ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में आरजी कर अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से एक व्यक्ति की कथित तौर पर मौत हो गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना को "हत्या" करार दिया है। उन्होंने इस घटना के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है, जिनके पास स्वास्थ्य विभाग का प्रभार है।

यह घटना तब हुई जब पीड़ित अपने चार साल के बेटे को इलाज के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लाया था। लिफ्ट अचानक खराब हो गई और वह उसमें फंस गया। परिवार ने दावा किया कि लिफ्ट में कोई ऑपरेटर नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि लिफ्ट रखरखाव के अधीन थी। व्यक्ति को को जब लिफ्ट से बाहर निकाला गया और आपातकालीन इकाई में ले जाया गया, तो उसकी नाक से खून बह रहा था। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट होगा। कोलकाता के उप महापौर अतीन घोष ने भी कुछ चूकों को स्वीकार किया।

शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पर लगाए आरोप

शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि उनके पास ऐसे दस्तावेज हैं जो दर्शाते हैं कि मरम्मत के अधीन लिफ्ट का जानबूझकर इस्तेमाल करके व्यक्ति की हत्या की गई। उन्होंने इस मामले में तत्काल हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। अधिकारी ने मुख्यमंत्री बनर्जी, स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम और अस्पताल अधीक्षक को मौत के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने भी तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली में घोर लापरवाही का आरोप लगाया।

मृतक व्यक्ति की उम्र चालीस साल थी। जिस समय यह हादसा हुआ इस समय उसकी पत्नी ट्रॉमा केयर यूनिट में थी। अनीत घोष ने बताया कि कुछ लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है। घोष ने यह भी कहा कि पुलिस कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें