फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजी कर मामला: पीड़िता के माता-पिता आज पहुंचेंगे दिल्ली; सीबीआई निदेशक से मुलाकात संभव

Thu, 27 Feb 2025 12:01 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मृतका डॉक्टर के परिजनों के साथ डॉक्टरों के संयुक्त मंच के पांच प्रतिनिधि भी होंगे। वे सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के संबंध में अपने वकील से भी बात करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की घटना के मामले में जान गंवाने वाली महिला डॉक्टर के माता-पिता इसकी जांच के संबंध में बृहस्पतिवार को सीबीआई निदेशक से मिल सकते हैं।

विज्ञापन


पीड़िता के माता-पिता ने बुधवार को बताया, हम कल सुबह दिल्ली जाएंगे और सीबीआई निदेशक से मिलने की कोशिश करेंगे। हमने उनसे मुलाकात के लिए समय मांगा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है। फिर भी हम मिलने जा रहे हैं। 

बता दें कि मृतका डॉक्टर के परिजनों के साथ डॉक्टरों के संयुक्त मंच के पांच प्रतिनिधि भी होंगे। वे सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के संबंध में अपने वकील से भी बात करेंगे। गौरतलब है कि महिला डॉक्टर का शव गंभीर चोटों के निशान के साथ 18 अगस्त को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें