फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RG Kar Case: पीड़िता को कब मिलेगा न्याय? जांच में तेजी के लिए मुख्य सचीव से मिलने पहुंचे प्रदर्शनकारी डॉक्टर

Fri, 27 Dec 2024 01:54 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

आरजी कर मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग जारी है। जहां सीबीआई के जांच के तरीके से नाखुश प्रदर्शनकारी डॉक्टर ने गुरुवार को बंगाल सचिवालय के मुख्य सचिव मनोज पंत से मिलने पहुंचे। साथ ही कुछ डॉक्चरों ने सीआईडी कार्यालय का भी दौरा किया।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता मामले में न्याय की मांग जारी है। जहां एक बार फिर आंदोलनकारी डॉक्टर गुरुवार को पश्चिम बंगाल सचिवालय में मुख्य सचिव मनोज पंत से मिलने पहुंचे। साथ ही डॉक्टरों ने आरजी कर अस्पताल मामले में सीबीआई को अपनी जांच में मदद करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। 
विज्ञापन


सीबीआई ऑफिस भी पहुंचे प्रदर्शनकारी डॉक्टर
प्रदर्शनकारी डॉक्टर सीबीआई पर जांच में देरी का आरोप लगा रहे है। इसी सिलसिले में कुछ डॉक्टर गुरुवार को सीबीआई के ऑफिस भी गए, जहां उन्होंने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों से मुलाकात की और आरजी कर घटना की जांच जल्दी पूरी करने की अपील की। गौरतलब है कि सीबीआई ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

मनोज पंत से नहीं हो पाई मुलाकात
पश्चिम बंगल के सचिवालय पहुंचने को लेकर आंदोलनकारी डॉक्टरों में से एक ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य सचिव ने हमसे मुलाकात नहीं की। हम उनसे मिलने गए और हमारी मांग रखी कि राज्य सरकार मंजूरी दे, ताकि सीबीआई आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के वित्तीय अनियमितताओं की जांच पूरी कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें