फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RG Kar Case: पिता ने कहा- मुझे बेटी के शव को जलाने के लिए मजबूर किया गया, बिना मेडिकल के बताया आत्महत्या की

Thu, 05 Sep 2024 02:33 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता में दुष्कर्म और हत्या की शिकार महिला डॉक्टर के पिता ने कहा है कि बेटी के शव को जलाने के लिए उन्हें मजबूर किया गया है। 
विज्ञापन
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में डाक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में बुधवार को पीड़िता के पिता, मां और रिश्तेदार न्याय के लिए किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए पिता ने कहा कि उन्हें बेटी के शव को जलाने के लिए मजबूर किया गया है। 

तिलोतमा के लिए न्याय की मांग को लेकर बुधवार को पूरे राज्य ने मोमबत्तियां जलाकर और अंधेरा करके विरोध किया गया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि घटना की रात उनकी बेटी का शव श्मशान ले जाने के लिए मजबूर किया गया। उस दिन मेडिकल टेस्ट किए बिना ही कह दिया गया कि मेरी बेटी ने आत्महत्या की है। फिर जब हम 12:10 बजे अस्पताल पहुंचे, तो बेटी के चेहरे को देखने के लिए तीन घंटे तक सेमिनार हॉल के बाहर बैठाया गया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से उस दिन किसी ने भी उनके साथ बात नहीं की। उस रात उनकी बेटी का शव कैसे ले जाया गया, उसकी भी उन्होंने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम अंतिम संस्कार करना नहीं चाहते थे, शव को यथासंभव छोड़ देना चाहते थे, लेकिन हमारे ऊपर दबाव डाला गया। हम एक घंटे तक टाला थाने में बैठे रहे। मजबूरी में घर लौट गए। घर जाकर देखा कि वहां 400 पुलिस वाले खड़े थे। तब हमारे पास कुछ करने का विकल्प नहीं था, हमें शव को जलाना पड़ा। लेकिन उस दिन श्मशान का खर्च किसने उठाया, यह हम आज तक नहीं जान पाए हैं।

क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया।
विज्ञापन


इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच सीबीआई के पास है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें