तेलंगाना में टीडीपी को जोरदार झटका लगा है। रेवंत रेड्डी ने टीडीपी से कल इस्तीफा देने के बाद आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। रेवंत ने नई दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।
Revanth Reddy, who recently resigned from TDP, joined Congress in the presence of Congress VP Rahul Gandhi in Delhi. pic.twitter.com/JZGCKgdRoY— ANI (@ANI) October 31, 2017
बता दें कि रेवंत महबूबनगर जिले के कोडंगल से विधायक हैं। तेलंगाना में टीडीपी बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है। इन दिनों टीडीपी में काफी उथल-पुथल का दौर चल रहा है। रेवंत के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके साथ बड़े पैमाने पर टीडीपी के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
मालूम हो कि रेवंत को 2015 में विधान परिषद चुनावों में नामांकित एक विधायक का वोट खरीदने के लिए रिश्वत देते हुए कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया था। उन्हें इसके लिए गिरफ्तार भी किया गया था।