फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीपी को लगा बड़ा झटका, पार्टी से इस्तीफा देकर रेवंत रेड्डी ने थामा कांग्रेस का हाथ

Tue, 31 Oct 2017 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना में टीडीपी को जोरदार झटका लगा है। रेवंत रेड्डी ने टीडीपी से कल इस्तीफा देने के बाद आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। रेवंत ने नई दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन

Revanth Reddy, who recently resigned from TDP, joined Congress in the presence of Congress VP Rahul Gandhi in Delhi. pic.twitter.com/JZGCKgdRoY— ANI (@ANI) October 31, 2017

  बता दें कि रेवंत महबूबनगर जिले के कोडंगल से विधायक हैं। तेलंगाना में टीडीपी बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है। इन दिनों टीडीपी में काफी उथल-पुथल का दौर चल रहा है। रेवंत के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके साथ बड़े पैमाने पर टीडीपी के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन

  मालूम हो कि रेवंत को 2015 में विधान परिषद चुनावों में नामांकित एक विधायक का वोट खरीदने के लिए रिश्वत देते हुए कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया था। उन्हें इसके लिए गिरफ्तार भी किया गया था। 
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें