फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: रिटायर्ड इंजीनियर ने मुक्के बरसाकर महिला को किया लहूलुहान, कार ठीक से चलाने को कहने पर भड़का

Mon, 22 Jul 2024 06:48 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे में एक रिटायर्ड इंजीनियर ने महिला को पीट-पीट कर लहुलूहान कर दिया। महिला ने आरोपी से कार सही से चलाने के लिए कहा था। जिसके बाद आरोपी भड़क गया।
विज्ञापन
कार चालक से मारपीट और लूट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे में रोडरेज की घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे ने बच्चों के साथ दोपहिया पर सवार एक महिला को मुक्के बरसाकर लहूलुहान कर दिया। उसकी गलती बस इतनी थी कि उसने उसे अपनी कार ठीक से चलाने को कहा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक स्वप्निल केकरे (57) और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


आरोपी रिटायर्ड इंजीनियर है। पीड़िता जेरलिन डिसिल्वा एक लग्जरी होटल में मार्केटिंग हेड है। उसने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी नाक से खून बहता दिखाई दे रहा है। वीडियो में डिसिल्वा ने कहा, मैं दो बच्चों के साथ दोपहिया पर बानेर की ओर जा रही थी। सामने जा रही कार का चालक मुझे पास नहीं दे रहा था... मैंने उसे गाड़ी ठीक से चलाने के लिए कहा तो उसने मेरे साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। कार चालक ने पीछा कर मेरा रास्ता रोक लिया। वह गुस्से में कार से बाहर निकला और उसने मेरी शर्ट पकड़ी और मेरे चेहरे पर तीन-चार मुक्के मारे। जब वह भागने लगा तो उसे रोकने के लिए मैंने उसकी कार की चाबी लेनी चाही.. लेकिन कार में मौजूद उसकी पत्नी ने भी मेरे साथ मारपीट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें