फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vehicles Retail sales: वाहनों की खुदरा बिक्री 16 फीसदी बढ़कर 17 लाख पार, आगे भी तेजी की उम्मीद

Tue, 07 Mar 2023 06:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी, 2023 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 15% बढ़कर 12,67,233 इकाई पहुंच गई। हालांकि, यह बिक्री कोरोना पूर्व स्तर यानी फरवरी, 2020 के मुकाबले 14% कम है।
विज्ञापन
वाहन, vehicles, vehicle, vehical - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजबूत मांग के दम पर देश में वाहनों की खुदरा बिक्री में फरवरी, 2023 के दौरान दहाई अंक में वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़कर 17,75,424 इकाई पहुंच गई। हालांकि, यह बिक्री कोरोना पूर्व स्तर यानी फरवरी, 2020 के मुकाबले 8 फीसदी कम है। फरवरी, 2022 में खुदरा बाजार में 15,31,196 वाहन बिके थे।
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने कुल 2,87,182 यात्री वाहन बिके। यह आंकड़ा फरवरी, 2022 में बिके 11,04,309 यात्री वाहनों से 11% ज्यादा है। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, नए मॉडल की लॉन्चिंग, आपूर्ति में लगातार सुधार, बेहतर बुकिंग-टु-कैसिलेशन अनुपात और शादियों के मौसम की वजह से बिक्री की रफ्तार बनी हुई है। 

08% कम वाहन बिके कोरोना पूर्व फरवरी, 2020 के मुकाबले दोपहिया बिक्री में 15% उछाल
आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी, 2023 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 15% बढ़कर 12,67,233 इकाई पहुंच गई। हालांकि, यह बिक्री कोरोना पूर्व स्तर यानी फरवरी, 2020 के मुकाबले 14% कम है। फरवरी, 2022 में कुल 11,04,309 दोपहिया वाहन बिके थे।
विज्ञापन


इनमें भी बढ़ोतरी
वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 17% बढ़कर 79,027 इकाई पहुंच गई। हालांकि, फरवरी, 2020 के मुकाबले बिक्री 10 फीसदी कम है। तिपहिया वाहनों की बिक्री में 81 फीसदी की वृद्धि रही। इस दौरान 72,994 तिपहिया वाहन बिके। ट्रैक्टर की बिक्री 14 फीसदी बढ़कर 68,988 इकाई पहुंच गई।

आगे भी तेजी की उम्मीद
शादियों के मौसम के साथ अप्रैल से लागू होने वाले ओबीडी मानदंडों में बदलाव से बिक्री में तेजी आई है। आगे कई त्योहार आने वाले हैं, जिससे बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। -मनीष राज सिंघानिया, अध्यक्ष, फाडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें