फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ महीने के निचले स्तर पर खुदरा महंगाई, ताजा दर अक्तूबर 2017 के बाद सबसे कम 

Tue, 14 Aug 2018 04:40 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सब्जियों व फलों की कीमतों में गिरावट की वजह से जुलाई में खुदरा महंगाई दर नौ महीने के निचले स्तर 4.17 फीसदी पर रही। केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों में यह बात कही गई।

विज्ञापन


केंद्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (सीएसओ) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर को नीचे की तरफ संशोधित कर 4.92 फीसदी कर दिया गया, जबकि पहले का अनुमान पांच फीसदी था।

खुदरा महंगाई की ताजा दर अक्तूबर 2017 के बाद सबसे कम है, जब यह 3.58 फीसदी दर्ज की गई थी। साल दर साल के आधार पर तुलना करें, तो पिछले साल जुलाई में खुदरा महंगाई दर में 2.36 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


सीएसओ द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने सब्जियों की महंगाई दर में 2.19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो जून में 7.8 फीसदी थी। वहीं, फलों की महंगाई दर गिरकर 6.98 फीसदी रही, जो पिछले महीने 10 फीसदी से अधिक रही थी।

आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे मांस व मछली तथा दूध की महंगाई दर इसके पिछले महीने की तुलना में कम रही। 
वहीं, ईंधन व बिजली की महंगाई दर बढ़कर 7.96 फीसदी रही, जो पिछले महीने 7.14 फीसदी पर थी।

सीएसओ ने कहा कि आंकड़ों के लिए कीमतों को चुनिंदा शहरों से एनएसएसओ के फील्ड ऑपरेशंस डिविजन तथा चुनिंदा गांवों से डाक विभाग द्वारा इकट्ठा किया गया है। कीमतों से संबंधित आंकड़ों को वेब पोर्टल के जरिये प्राप्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें