फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: कांग्रेस के एक और विधायक का इस्तीफा, राज्यसभा चुनाव में डगमगा सकती है नैया

Mon, 16 Mar 2020 02:35 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, गांधीनगर
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोड़ने वाले कुल विधायकों की संख्या अब पांच पर पहुंच गई है। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने सोमवार को सदन को सूचित किया कि कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।

विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि ये पांच विधायक गढ़ड़ा के प्रवीण मारू, अबदसा के प्रद्युम्नसिंह जडेजा, लिंबडी के सोमा कोली पटेल, धारी से जे.वी काकड़िया और डांग से मंगल गवित हैं। इससे पहले, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने रविवार को बताया था कि कांग्रेस के चार विधायकों ने उन्हें इस्तीफा सौंपा है। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के चार विधायकों ने शनिवार को मुझे इस्तीफा सौंप दिया है। मैं उनके नाम सोमवार को विधानसभा में घोषित करूंगा। फिलहाल मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें