फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सुरक्षा बनाए रखने में सीमावर्ती गांवों के निवासी प्रमुख भूमिका निभाते हैं : अमित शाह

Fri, 13 Nov 2020 04:48 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कच्छ
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीमाओं के पास रहने वाले नागरिक सुरक्षा बलों के साथ मिलकर देश की सुरक्षा बनाए रखने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। गृहमंत्री ने यह बयान गुजरात के कच्छ जिले में आयोजित विकासोत्सव 2020 नामक एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान दिया।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि इस विकासोत्सव का उद्देश्य हमारे सीमावर्ती गांवों के निवासियों को सुविधाएं प्रदान करना है, जो कि अन्य अंदर के गांवों में उपलब्ध हैं। सीमावर्ती गांवों के नागरिक हमारे रक्षा बलों के साथ सुरक्षा बनाए रखने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। गृहमंत्री ने कहा कि जब मैं भूकंप के बाद 2001 में भुज आया था, तो यह जर्जर हालत में था।
सभी रिहायशी स्थानों को समतल कर दिया गया था, अब वहां मॉल और इमारतें बड़ी संख्या में बन गई हैं। यह विकास भुज के लोगों की निश्चिंतता का प्रमाण है। अपनी यात्रा के दौरान, शाह ने कच्छ के रण के तीन सीमावर्ती जिलों कच्छ, बनासकांठा और पाटन के ग्राम प्रधानों के साथ बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें