फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्डा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के लिए की अलग कैडर की मांग 

Mon, 06 Jul 2020 05:44 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आईएएस और आईपीएस की तरह स्वास्थ्य सेवा पेशवरों के लिए एक अलग कैडर की मांग की।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी ने एक बार फिर से देश में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया है।

फेडरेशन ने कहा कि भारतीय चिकित्सा सेवा (आईएमएस) कैडर का सृजन कोरोना वायरस के समय में अधिक प्रासंगिक हो गया है, जिससे विभिन्न विशिष्टताओं के चिकित्सक महामारी को नियंत्रित करने और भविष्य में समग्र स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार के लिए प्रभावी रणनीति तैयार कर सकते हैं।

उसने कहा कि देश की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के लिए नीतियों में विशेषज्ञों (डॉक्टरों) का ज्ञान आवश्यक है। फेडरेशन ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) आदि की तरह स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के लिए एक अलग कैडर की मांग लंबे समय से लंबित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें