फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के 4500 रेजीडेंट डॉक्टर छुट्टी पर, 17 सरकारी अस्पतालों पर असर

Tue, 21 Mar 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से परेशान लोग
विज्ञापन
महाराष्ट्र के तकरीबन 4500 रेजीडेंट डॉक्टर सामूहिक छुट्टी पर हैं। इससे 17 सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। बताते चलें कि एक मरीज के परिजनों द्वारा एक डॉक्टर को बुरी तरह से पीटने के बाद से रेजिडेंट डॉक्टर नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई की खबरों के अनुसार महाराष्ट्र के धुले जिले में रविवार की शाम को मरीज के परिजनों ने इलाज में देरी करने के कारण डॉक्टर को पीटा है। Mumbai-People wait outside Sion Hospital as resident doctor's across state continue strike over thrashing of a doctor by patient's relatives pic.twitter.com/XL2TVv45lt — ANI (@ANI_news) March 21, 2017
विज्ञापन

परिजनों की यह हरकत अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिले के एसपी का कहना है कि सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर 9 लोगों को गिरप्तार किया गया हैं। वहीं, जिले के डॉक्टर अपने सहयोगी डॉक्टर की पिटाई के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।


बताते चलें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक आदेश दिया था कि महाराष्ट्र के रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर नहीं जा सकते। इसे देखते हुए डॉक्टरों ने सामूहिक छुट्टी पर जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें