फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया: 18 अप्रैल को आरटीजीएस की सुविधा 14 घंटे के लिए रहेगी बंद

Fri, 16 Apr 2021 09:35 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • आरबीआई ने एक बयान में कहा है कि आरजीटीएस में तकनीकी सुधार के चलते लिया गया फैसला
  • 17 अप्रैल शनिवार की मध्यरात्रि से रविवार दोपहर 2 बजे तक यह सुविधा बंद रहेगी
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल भुगतान रियल टाइम ग्रॉस सेट्लमेंट (आरटीजीएस) की सुविधा रविवार 18 अप्रैल को 14 घंटे के लिए बंद रहेगी। आरबीआई ने एक बयान में कहा है कि आरजीटीएस में तकनीकी सुधार के लिए ऐसा किया जा रहा है। इसके लिए 17 अप्रैल शनिवार की मध्यरात्रि से रविवार दोपहर 2 बजे तक यह सुविधा बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (एनईएफटी) की सुविधा जारी रहेगी। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वह अपने-अपने ग्राहकों को सूचित कर दें कि वे भुगतान को सुचारु रखने की योजना बना लें।

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि दो लाख रुपये से अधिक राशि भेजने के लिये उपयोग होने वाली आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) सेवा शनिवार की मध्य रात्रि से 14 घंटे के लिए उपलब्ध नहीं होगी। इसका कारण इसके 'डिजास्टर रिकवरी' समय को और बेहतर करने के लिए तकनीकी रूप से इसे उन्नत बनाना है। वहीं, 2 लाख रुपये तक के लेन-देन के लिए उपयोग होने वाला नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (एनईएफटी) पहले की तरह काम करता रहेगा।

रिजर्व बैंक ने बताया कि 17 अप्रैल 2021 को कारोबार की समाप्ति के बाद आरटीजीएस प्रणाली की क्षमता को बेहतर बनाने तथा 'डिजास्टर रिकवरी' (आपदा सुधार) समय को और बेहतर बनाने के लिए आरटीजीएस को तकनीकी रूप से उन्नत किया जाएगा। ऐसे में आरटीजीएस सेवा 18 अप्रैल 2021 को 00:00 बजे (शनिवार रात) से 14.00 बजे (रविवार तक) तक उपलब्ध नहीं होगी। आरबीआई ने कहा कि सदस्य बैंक अपने ग्राहकों को इसके अनुसार अपने भुगतान संचालन की योजना के लिए सूचित कर सकते हैं। बता दें कि आरटीजीएस सुविधा पिछले साल 14 दिसंबर से 24 घंटे उपलब्ध है। इसके साथ भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जहां यह सुविधा 24 घंटे काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें