फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड: प्रधानमंत्री मोदी क्या परेड के दौरान भावुक दिखे? ऑपरेशन सिंदूर के जिक्र पर खड़े हुए PM

Mon, 26 Jan 2026 11:31 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भावुक दिखे। कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत होने के बाद जैसे ही आसमान में भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर और वायुसेना के जवान ने ऑपरेशन सिंदूर को रेखांकित किया, पीएम मोदी आसन छोड़कर खड़े हो गए। प्रधानमंत्री इस मौके पर मुख्य अतिथि उर्सुला वॉन डर लेयेन को विस्तार से समझाते भी दिखे।
विज्ञापन
पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर भावुक दिखे - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब-डीडी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भावुक दिखे। पीएम मोदी परेड के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के जिक्र पर खड़े हो गए। परेड के दौरान आज जैसे ही ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लेकर भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ के परेड स्थल के ऊपर से गुजरे, प्रधानमंत्री अपने आसन से खड़े हो गए।

विज्ञापन


कर्तव्य पथ पर ऑपरेशन सिंदूर की गूंज
दरअसल, गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हो रही सैन्य परेड में भारतीय सेना के ध्रुव हेलीकॉप्टर का दल परेड की शुरुआत में शामिल रहा। हेलीकॉप्टर पर ऑपरेशन सिंदूर का ध्वज था। इतना ही नहीं, भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने ऑपरेशन सिंदूर का फॉर्मेशन बनाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

वैश्विक हस्तियों को भारत की विशेषताओं से अवगत कराया
पीएम मोदी ने देश की सेना के शौर्य और सांस्कृतिक विविधता के बारे में मुख्य अतिथि द्वय- यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को विस्तार से समझाया। बता दें कि दोनों वैश्विक हस्तियों को भारत के राष्ट्रीय उत्सव का मुख्य अतिथि बनाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Republic Day: कर्तव्य पथ पर राफेल ने 'वज्रांग' फॉर्मेशन में भरी उड़ान, गति और कौशल से कांपा दुश्मन का कलेजा

देश की सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ बारीकियों के बारे में भी बताया
प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य गणमान्य लोगों को भारतीय सेना के विमानों के फ्लाईपास्ट और अन्य मौकों पर कौतूहल से भरे देखा गया। प्रधानमंत्री जहां गर्व की अनुभूति के साथ भारत की मेहमान बनीं उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा को उन्होंने विमानों के अलावा देश के सांस्कृतिक पहलुओं के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi Kartavya Path Photos: गणतंत्र दिवस परेड के बाद आगंतुकों के बीच पीएम मोदी, हाथ हिलाकर किया अभिवादन

ऑपरेशन सिंदूर की गूंज से आगाज, राफेल की गर्जना के साथ पूर्णाहुति
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों राफेल ने उड़ान भरी। राफेल लड़ाकू विमानों ने वज्रांग फॉर्मेशन में उड़ान भरी और गगनभेदी गर्जना से आकाश को गुंजायमान कर दिया। जिसे देख-सुनकर दर्शक रोमांचित हो गए। राफेल लड़ाकू विमानों ने गर्व और शौर्य की मिसाल पेश करते हुए कर्तव्य पथ के ऊपर से उड़ान भरी। वायु सेना के फ्लाईपास्ट में 29 विमान शामिल हुए, जिनमें 16 लड़ाकू विमान, चार ट्रांसपोर्ट विमान और नौ हेलीकॉप्टर शामिल हुए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें