राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हो गया है। इस अवसर पर दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखी।
गणतंत्र दिवस परेड में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश की झांकी शामिल हुई।
मध्यप्रदेश की झांकी में दिखा जनजातीय संग्रहालय को दर्शाया गया है।
दिल्ली स्थित गणतंत्र दिवस परेड के दौरान 140 वायु रक्षा रेजिमेंट के दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट विवेक विजय मोर ने किया। परेड में वायु रक्षा सामरिक नियंत्रण रडार का प्रदर्शन किया गया।
भारतीय सेना के युद्धक टैंक T-90 भीष्म की कमान राजपथ पर 86 आर्मर्ड रेजिमेंट के कैप्टन सनी चाहर के हाथों में है।
ध्वजारोहण के बाद राजपथ पर भव्य परेड की शुरुआत हो गई। दुनिया इस समय देश की सैन्य ताकत को देख रही है।
राजपथ पर राष्ट्रपति कोविंद ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत की। थोड़ी देर में परेड का आरंभ होगा।
गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बोलसोनारो और राष्ट्रपति कोविंद राजपथ स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। यहां उनकी अगवानी पीएम मोदी और तीनों सेना प्रमुखों ने की। थोड़ी देर में राष्ट्रपति कोविंद ध्वजारोहण करेंगे।
मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो और राष्ट्रपति कोविंद राजपथ स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए राष्ट्रपति भवन से रवाना हो गए हैं। यहां उनकी अगवानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। जय हिंद!