फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: अब हर साल 23 जनवरी से शुरू होगा गणतंत्र दिवस का जश्न, सुभाष चंद्र बोस की जयंती शामिल कराने के लिए बदली गई तारीख

Sat, 15 Jan 2022 11:40 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर साल 23 जनवरी को पड़ती है, इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने अब गणतंत्र दिवस के जश्न की शुरुआत की तारीख को बदलने का फैसला किया।
विज्ञापन
सुभाष चंद्र बोस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस को लेकर बड़ा फैसला किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया है कि देश में अब गणतंत्र दिवस के जश्न की शुरुआत 24 जनवरी की जगह 23 जनवरी से होगी। बताया गया है कि सरकार ने यह कदम सुभाष चंद्र बोस की जयंती को भी गणतंत्र दिवस के जश्न में शामिल करने के लिए उठाया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार का यह फैसला भारत के इतिहास और संस्कृति से जुड़ी बड़ी हस्तियों को याद करने के लिहाज से उठाया गया है। गौरतलब है कि भाजपा सरकार पहले भी कई तारीखों को राष्ट्रीय महत्ता के दिवस के तौर पर घोषित कर चुकी है। इनमें 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस और 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर घोषित कर चुके हैं। 

नेताजी के पोते ने दिया बयान
इस बीच नेताजी के पोते चंद्र कुमार बोस ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का वास्तव में सम्मान करने के लिए उनकी विचारधारा को समझना चाहिए और उस पर अमल करना चाहिए। आज विभाजनकारी राजनीति देश को तोड़ रही है। नेताजी की झांकी नहीं होगी तो गणतंत्र दिवस परेड बेमानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें