फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के मोहसिन को मरणोपरांत सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, राष्ट्रपति ने की 40 मेडल की घोषणा

Mon, 25 Jan 2021 04:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दूसरों का जीवन बचाने के लिए बहादुरी दिखाने वाले 40 लोगों को जीवन रक्षा पदक प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी है। इनमें केरल मुहम्मद मोहसिन को मरणोपरांत सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक दिया जाएगा। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उत्तम जीवन रक्षा पदक आठ लोगों को और जीवन रक्षा पदक 31 लोगों को प्रदान किया जाएगा। जीवन रक्षा पदक श्रृंखला के पुरस्कार तीन श्रेणियों- सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक के तौर पर दिए जाते हैं। केरल के मुहम्मद मोहसिन को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक-2020 (मरणोपरांत) के लिए नामित किया गया है।

ये पुरस्कार किसी व्यक्ति के संकट में पड़े जीवन को बचाने और उसकी मदद करने के लिए दिए जाते हैं। इस पुरस्कार के तहत पदक, गृह मंत्रालय द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाणपपत्र और कुछ निश्चित राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन


 

इन्हें मिलेंगे उत्तम जीवन रक्षा पदक
गुजरात के रामशीभाई रतनभाई समद, महाराष्ट्र के परमेश्वर बालसजी नागरगोजे, पंजाब की अमनदीप कौर, तेलंगाना के कोरिपेल्ली स्रुजन रेड्डी तथा कई अन्य लोगों को उत्तम जीवन रक्षा पदक प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें