कोच्चि में आईएनएस गरुड़ पर रूटीन ट्रेनिंग उड़ान के दौरान भारतीय नौसेना का एक रिमोट संचालित विमान (आरपीए) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय नौसेना ने बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि आरपीए शाम करीब पांच बजे आईएनएस गरुड़ बेस पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। नौसेना ने यह भी बताया कि दुर्घटनाग्रस्त आरपीए को सुरक्षित बनाए रखने को सुनिश्चित करने के लिए एक विशेषज्ञ टीम को साइट पर भेजा गया। साथ ही घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।