फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC: कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में नई अर्जी; सुप्रीम कोर्ट से विजय शाह को मंत्री पद से हटाने की मांग

Wed, 23 Jul 2025 06:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता जया ठाकुर की ओर से विजय शाह के खिलाफ याचिका दायर कर कहा गया है कि उनके बयान से अलगाववादी भावनाएं भड़क रही हैं। यह देश की एकता के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें और बढ़ती दिखाई दक रही हैं। मंत्री को हटाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की गई है। कांग्रेस नेता जया ठाकुर की ओर से यह याचिका लगाई गई है। याचिका में कहा गया है कि विजय शाह के बयान से अलगाववादी भावनाएं भड़की हैं। इससे देश की एकता को खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


याचिका में कहा गया, 'मंत्री की विवादित टिप्पणी समाज को बांटने वाली हैं। ऐसे टिप्पणी उकसाने वाली है, जिससे भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरा है। यह भाषण भारतीय संविधान की अनुसूची 3 के तहत निर्धारित शपथ का सीधा उल्लंघन है।'

सुप्रीम कोर्ट ने मामला अपने हाथ में लिया
इससे पहले शीर्ष अदालत ने 28 मई को विजय शाह की टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चल रही कार्यवाही को बंद करने का आदेश देते हुए कहा कि वह खुद इस मामले को देखेगा। कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) से स्थिति रिपोर्ट मांगी। दरअसल, 19 मई को शीर्ष अदालत ने शाह को फटकार लगाई थी और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


क्या है मामला?
विजय शाह उस समय विवादों में घिर गए थे, जब एक वीडियो में उन्हें कर्नल कुरैशी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाया गया था। कर्नल कुरैशी को ऑपरेशन सिंदूर पर मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक अन्य महिला अधिकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ पूरे देश ने देखा था।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में क्या हुआ था?
इससे पहले मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने कर्नल कुरैशी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए शाह को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने शाह की टिप्पणी को गटर की भाषा करार दिया था। कोर्ट ने पुलिस को उनके खिलाफ दुश्मनी और नफरत फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। कड़ी निंदा के बाद विजय शाह ने खेद जताया था। उन्होंने कहा था कि वह अपनी बहन से भी ज्यादा कर्नल कुरैशी का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें