फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: लालू प्रसाद यादव जेल से हुए रिहा, पर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में रहेंगे भर्ती

Sat, 01 May 2021 03:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • डॉक्टरों की सलाह पर ही लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स से बाहर लाया जाएगा
  • झारखंड हाईकोर्ट ने बीते 17 अप्रैल को लालू प्रसाद यादव को इस मामले में जमानत दे दी थी
विज्ञापन
दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं लालू प्रसाद यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल से रिहा हो गए हैं। वह चारा घोटाले से जुडे़ एक मामले में दिसंबर, 2017 से सजा काट रहे थे। अब लालू कैद से आजाद हैं, लेकिन परिवार ने उन्हें फिलहाल दिल्ली, एम्स में ही रखने का फैसला लिया है। उनकी तबीयत खराब है। डॉक्टरों की सलाह पर ही उन्हें अस्पताल से बाहर लाया जाएगा।

विज्ञापन


लंबी लड़ाई और कोर्ट-कचहरी के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल से रिहा हो गए हैं। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के 12 दिन बाद लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर निकले हैं। 

झारखंड हाईकोर्ट ने बीते 17 अप्रैल को लालू प्रसाद यादव को इस मामले में जमानत दे दी थी। हालांकि अधिवक्ताओं के कार्य नहीं किए जाने के कारण बेल बॉन्ड नहीं भरा जा सका था। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आदेश जारी होने के बाद गुरुवार को लालू प्रसाद के पैरवीकार अधिवक्ता ने दो निजी मुचलके दाखिल किए। 
विज्ञापन


इन मुचलको को कोर्ट ने सही पाया और इसे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार के जेल अधीक्षक के पास भेज दिया। साथ ही लालू को जेल से छोड़ने का आदेश भी दिया गया। बता दें कि इस मामले में लालू प्रसाद यादव को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत ने सात-सात साल की सजा सुनाई थी। 

आधी सजा पूरी करने के आधार पर मिली जमानत
बता दें कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद ने जमानत के लिए आधी सजा पूरी करने का दावा करते हुए याचिका दायर की थी। इस मामले में सीबीआई की अदालत ने लालू प्रसाद को सात-सात साल की सजा दो अलग-अलग धाराओं में सुनाई थी। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने दावा किया था कि वह आधी सजा पूरी कर चुके हैं। वहीं सीबीआई का दावा था कि लालू प्रसाद की आधी सजा अभी पूरी नहीं हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें