रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने दुनिया भर के ऊर्जा बाजारों में चल रही उथल-पुथल को देखते हुए कंपनी ने बड़े कदम उठाए हैं। रिलायंस का कहना है कि घरेलू बाजार के लिए जरूरी ईंधन की सप्लाई पक्की करना उनकी प्राथमिकता है। कंपनी जामनगर स्थित अपने रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में एलपीजी का उत्पादन बढ़ा रही है। जामनगर दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनिंग हब है। रिलायंस की टीमें दिन-रात काम कर रही हैं ताकि घरेलू बाजार में गैस की सप्लाई स्थिर और भरोसेमंद बनी रहे। यह कदम भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार उठाया गया है।
इसके साथ ही, केजी-डी6 बेसिन से निकलने वाली प्राकृतिक गैस को अब प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की ओर मोड़ा जाएगा। यह फैसला राष्ट्रीय ऊर्जा प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। रिलायंस ने साफ किया है कि उनके लिए देश की ऊर्जा सुरक्षा और करोड़ों भारतीय परिवारों का हित सबसे ऊपर है।
ये भी पढ़ें: Iran Crisis: ईरान के लिए आज कयामत की रात, अमेरिका के रक्षा मंत्री की चेतावनी- आसमान से होगी बारूद की बारिश
कंपनी भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। रिलायंस सभी राष्ट्रीय नियमों और आवंटन प्राथमिकताओं का पूरी तरह पालन कर रही है। इसका मकसद यह पक्का करना है कि ऊर्जा की सप्लाई उन क्षेत्रों और समुदायों तक पहुंचे जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। रिलायंस ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के इस समय में वे देश के साथ मजबूती से खड़े हैं। कंपनी देश के लिए जरूरी ईंधन की उपलब्धता पक्की करने के लिए हर संभव कोशिश करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अन्य वीडियो-