ओम बिरला किताब का विमोचन करते हुए
- फोटो : ANI
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संसद हमले में शहीद होने वाली कांस्टेबल कमलेश कुमारी सहित अपने बहादुर जवानों की वीरता को याद करते हुए एक पुस्तक लांच की है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘दी शौर्य अनबाउंड’ नामक पुस्तक के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का रविवार को विमोचन किया।
इसमें उन वीरों की शौर्य गाथाएं शामिल हैं, जिन्होंने 2001 में हुए संसद हमले को विफल करने में अनुकरणीय वीरता का परिचय दिया था। नीतू, डीआईजी सीआरपीएफ और बी एम दिनाकरन, डीआईजी सीआरपीएफ इस पुस्तक के लेखक हैं। यह पुस्तक केवल ऑपरेशन की कार्रवाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इन वीरों के व्यक्तिगत जीवन और भावनाओं तक पहुंचती है।