केंद्र सरकार ने बुधवार को विदेशी नागरिकों के संबंध में अहम फैसला लिया है। कोरोना की वजह से बदले हालात के तहत देश में आने वाले कुछ खास श्रेणी के विदेशी नागरिकों को वीजा नियमों और यात्रा प्रतिबंध मामले में रियायत देने का फैसला किया गया है।
सरकार ने ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्डधारकों को भी आने की इजाजत दे दी है। यह इजाजत उन लोगों को दी गई है, जो यहां मौजूद अपने परिवार में किसी आपात स्थिति के कारण भारत आना चाहते हैं। सरकार ने 25 मार्च को देश में पहली बार लॉकडाउन घोषित किया था। इसके बाद से यहां विदेश जाने वाली सभी फ्लाइट का संचालन रद्द कर दिया गया था।