फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: कोरोना के कारण विदेशी बंदियों की जेल से रिहाई की शर्तों में ढील

Mon, 17 May 2021 03:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गुवाहाटी।

सार

  • अब दो साल की सजा पूरी करने व एक जमानती के आधार पर होगी रिहाई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की खतरनाक लहर को देखते हुए गुवाहाटी हाईकोर्ट ने जेल में दो साल पूरे कर चुके विदेशी बंदियों की रिहाई की शर्तों में ढील दी है। 15 अप्रैल को दिए अपने आदेश में हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अनुसरण करते हुए ऐसे बंदियों को 5000 के निजी मुचलके और एक जमानतदार के आधार पर रिहा करने को कहा है। 

विज्ञापन


चीफ जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस मानस रंजन पाठक ने फैसले को संशोधित करते हुए असाधारण परिस्थिति में दो जमानतियों की जगह एक जमानती पर ही रिहाई का आधार बना दिया है। हाईकोर्ट ने समसुल हक की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। समसुल हक को विदेशी मामलों के ट्राइब्यूनल ने विदेशी करार दिया था।

पीठ ने 10 मई को पारित फैसले में हक को 13 मई को दो वर्ष की सजा पूरी करने पर रिहाई के आदेश दिए। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 13 अप्रैल, 2020 को एक फैसले में छह शिविरों में हिरासत में रखे गए कैदियों की रिहाई की शर्तों में ढील दी थी। जिसमें 3 वर्ष की सजा को घटाकर दो साल और एक लाख के मुचलके की राशि घटाकर 5000 रुपये कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें