फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा रेल हादसा: बांग्लादेश में चिंता, परिजन कमीशन से कर रहे हैं पूछताछ

Sat, 03 Jun 2023 10:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता/बालासोर

सार

बांग्लादेश उप उच्चायोग के सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात से बांग्लादेश के कुछ परिवारों ने संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश के दो परिवार के लोग कोरोमंडल से इलाज के लिए चेन्नई जा रहे थे
विज्ञापन
ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालासोर में हुए रेल हादसे से केवल देश के लोग ही चिंतित नहीं हैं बल्कि पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के लोग भी इससे काफी चिंतित हैं। बांग्लादेश के लोग भी अपने परिचतों को लेकर काफी परेशान हैं और शुक्रवार रात से ही कोलकाता स्थित उप उच्चायोग कार्यालय में फोन करके जानकारी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश के बहुत से लोग अपनी इलाज के लिए कोरोमंडल एक्सप्रेस से इलाज के लिए वेल्लोर जाते हैं। कुछ लोगों के घायल होने की भी बात सामने आ रही है जबकि उप उच्चायोग ने कहा है कि जब तक लिस्ट नहीं आ जाती, वे इस बारे में कुछ भी नहीं कह पाएंगे।

विज्ञापन


बांग्लादेश उप उच्चायोग के सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात से बांग्लादेश के कुछ परिवारों ने संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश के दो परिवार के लोग कोरोमंडल से इलाज के लिए चेन्नई जा रहे थे। जबकि अन्य दो परिवारों के रिश्तेदार ओडिशा के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वे घायल हैं। किसी और के फोन से बात कर परिवार को इतना बता पाए हैं। बांग्लादेश उप उच्चायोग का कहना है कि उन्होंने भारत सरकार से सूची मांगी है। जब तक उन्हें वह सूची नहीं मिल जाती, तब तक वे आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें