फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJI: विशेष अवकाश पीठ में सुनवाई के लिए जरूरी मामलों को सुचीबद्ध करेगी रजिस्ट्री

Mon, 22 Dec 2025 12:44 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

सुप्रीम कोर्ट की विशेष अवकाश पीठ आज जरूरी मामलों की सुनवाई कर रही है। मुख्य न्यायाधीश ने वकीलों से कहा कि वह मामलों को रजिस्ट्री में बताएं। 

विज्ञापन
करूर भगदड़ हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोमवार को वकीलों से कहा कि वे मामलों की जरूरी सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री से संपर्क करें, जो कारणों की जांच करेगी और उसी के अनुसार मामले को सूचीबद्ध करेगी। मुख्य न्यायाधीश ने जस्टिस जॉयमाल्य बागची के साथ एक विशेष अवकाश पीठ में बैठकर कुछ जरूरी मामलों की सुनवाई करते हुए तीन बातें कहीं।

जैसे ही बेंच ने मामलों की सुनवाई शुरू की, वकीलों ने तुरंत सुनवाई के लिए मामलों का जिक्र करना शुरू कर दिया। इसी के देखते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "जिक्र करने के बजाय, रजिस्ट्री को कारण बताएं। कारणों की जांच की जाएगी, अगर वे बहुत जरूरी पाए जाते हैं, तो उन्हें अस्थायी रूप से 26 दिसंबर या 29 दिसंबर को लिस्ट किया जाएगा।"

बेंच ने कहा कि यह विशेष बैठक सोमवार को छुट्टियों के दौरान ऐसे जरूरी मामलों पर समय पर विचार करने के लिए आयोजित की गई थी, जिनमें तुरंत न्यायिक दखल की जरूरत है।

शुक्रवार को, मुख्य न्यायाधीश ने कहा था कि वे जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए 22 दिसंबर को बैठेंगे, जो सुप्रीम कोर्ट की क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों का पहला दिन है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर साझा की गई कार्य सूची के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस जॉयमाल्य बागची के साथ, सुबह 11 बजे अवकाश पीठ में 17 मामलों की सुनवाई करेंगे, जिसमें कई आपराधिक और सिविल मामले शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें