फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविन वेबसाइट: टीका केंद्रों का पता लगाने के लिए अब पंजीयन जरूरी नहीं

Mon, 03 May 2021 06:01 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • सरकार ने कोविन वेबसाइट पर तकनीकी बदलाव किया है
विज्ञापन
cowin app - फोटो : cowin app
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीका लगवाने वालों को अब अपने नजदीक वैक्सीन केंद्र की जानकारी लेने के लिए पंजीयन की अनिवार्यता नहीं रहेगी। कोई भी व्यक्ति पिन कोड या अपने जिले का नाम डालकर वैक्सीन केंद्रों को पूरी जानकारी ले सकता है।

विज्ञापन


सरकार ने कोविन वेबसाइट पर तकनीकी बदलाव किया है। अब पोर्टल पर पिन कोड या अपने जिले का नाम डालने के बाद सरकारी और निजी दोनों केंद्र दिखाई देंगे। केंद्रों पर वैक्सीन देने की क्षमत के बारे में भी पता चल जाएगा।

वहीं कोविन वेबसाइट की राष्ट्रीय टीम के प्रमुख आरएस शर्मा ने बताया कि जल्द ही प्राइवेट वैक्सीन केंद्रों पर यह जानकारी भी मिल सकेगी कि वहां कौन सी वैक्सीन दी जा रही है। यानी लोगों को प्राइवेट केंद्रों पर वैक्सीन का चुनाव करने की स्वतंत्रता होगी जोकि अभी नहीं है। निजी टीकाकरण केंद्रों को वैक्सीन की पहचान के साथ उसकी कीमत के बारें में भी लोगों को पहले से बताना होगा।
विज्ञापन


11 राज्यों में 86923 युवाओं ने ही ली पहली खुराक
शनिवार से देश में शुरु टीकाकरण के लिए चरण मं 18-44 आयुवर्ग के लोग वैक्सीन लगवा सकते हैं। ज्यादातर राज्यों में टीकों की कमी से 11 राज्यों में 86923 युवाओं ने ही पहली खुराक ली। हालांकि, सरकार ने उम्मीद जताई है कि सोमवार से युवाओं के टीकाकरण को लेकर स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। दो दिन में ही 18 से 44 वर्ष की आयु के 2.45 करोड़ लोग पंजीकृत हुए हैं।

पहले दिन इन राज्यों में युवाओं ने ली वैक्सीन
पहले दिन छत्तीसगढ़ में 987, दिल्ली में 1472, गुजरात 51622, जम्मू कश्मीर 201, ओडिशा 97, कर्नाटक 649, महाराष्ट्र 12525, पंजाब 298, राजस्थान 1853, तमिलनाडु 527 और यूपी में 15792 युवाओं ने वैक्सीन ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें