फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने में आई कमी : राजनाथ सिंह

Sat, 02 Mar 2019 01:04 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
विज्ञापन

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कोशिशों की वजह से पहले के मुकाबले आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने और जाली भारतीय नोटों के प्रसार में कमी आई है। सरकार ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) पर शोध प्रकोष्ठ शुरू करने के एनआईए के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने शुक्रवार को कहा, ‘प्रभावी जांच और निगरानी के लिए 100 नए पद सृजित किए गए हैं। एनआईए की सक्रियता का नतीजा है कि पहले की तुलना में आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने में गिरावट आई है।’ राजनाथ ने गुवाहाटी और हैदराबाद में एनआईए के दो नए कार्यालय सह आवासीय परिसरों का उद्घाटन किया। 

एनबीसीसी इंडिया ने दोनों कार्यालयों का निर्माण तकरीबन 77 करोड़ रुपये की लागत से किया है। हैदराबाद स्थित एनआईए परिसर 12,572 वर्ग फुट से ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका निर्माण तकरीबन 37 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें प्रशासनिक और उसके कर्मचारियों के लिए आवासीय फ्लैट भी हैं। गुवाहाटी परियोजना की लागत तकरीबन 40 करोड़ रुपये है। इसका निर्माण 9,830 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें