दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को साल 2000 में हुए लाल किला हमले के संदिग्ध आतंकी बिलाल अहमद कावा को बुधवार को जमानत दे दी।
बता दें कि बीते 10 जनवारी को दिल्ली पुलिस और गुजरात एटीएस ने लाल किले हमले में कथित तौर पर शामिल कावा को दिल्ली के
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।
लश्कर ए तैयबा का संदिग्ध आतंकी कावा बीते 18 सालों से पुलिस की नजर से बचकर कश्मीर में रह रहा था।
गौरतलब है कि 22 दिसंबर, 2000 को लश्कर के आतंकियों ने लाल किले पर आतंकी हमला कर दिया था। इसमें सेना के तीन जवानों की मौत हो गई थी। ट्रायल के दौरान कोर्ट ने 11 आरोपियों को दोषी करार दिया था।