फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड डॉट अवार्ड: अनंत अनादि वडनगर सम्मान पाने वाला भारत का इकलौता संग्रहालय, खासियत क्या?

Tue, 17 Nov 2026 06:08 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
जर्मनी का कोन्जर्टहाउस बर्लिन ग्रेट हॉल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट-एजेंसी
विज्ञापन

गुजरात स्थित अनंत अनादि वडनगर पुरातात्विक अनुभवात्मक संग्रहालय को जर्मनी के बर्लिन में रेड डॉटः बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ब्रांड्स और कम्युनिकेशन डिजाइन श्रेणी में दिया गया है। यह भारत का पहला और एकमात्र संग्रहालय है, जिसे यह सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है। 

संग्रहालय को अवॉर्ड के लिए किस आधार पर चुना गया?

रेड डॉट डिजाइन अवार्ड के निर्णायक मंडल ने संग्रहालय की दृश्य-रचना की सराहना की है। इसकी स्थानिक कहानी कहने की कला और प्रदर्शनी डिजाइन सिद्धार्थ बाथला और डिजाइन फैक्टरी इंडिया की ओर से तैयार की गई थी। 

205 साल पुराने ऐतिहासिक हॉल में एलान, खासियत क्या?

जर्मनी में स्थित कोन्जर्टहाउस बर्लिन के ग्रेट हॉल में पुरस्कार देने की घोषणा की गई। 1821 में बना यह ऐतिहासिक कॉन्सर्ट हॉल अपनी नियोक्लासिकल वास्तुकला और शानदार ध्वनिक डिजाइन के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें