फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

COVID-19: भारत में एक दिन में करीब आठ हजार नए केस, यह 223 दिन में सबसे ज्यादा, जानें सक्रिय केसों का आंकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 12 Apr 2023 10:47 AM IST

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को दो लाख 14 हजार 242 लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया था। इसमें 3.65 यानी 7,830 लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की जांच - फोटो : सोशल मीडिया


दो लाख से ज्यादा टेस्ट, 16 की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को दो लाख 14 हजार 242 लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया था। इसमें 3.65 यानी 7,830 लोग संक्रमित पाए गए। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के चलते 16 लोगों की मौत भी हो गई। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में दो-दो संक्रमितों ने जान गंवाई, जबकि उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र हरियाणा और गुजरात में एक-एक मौत दर्ज की गई। केरल में पांच मौतें दर्ज हुईं। देश में संक्रमण के चलते अब तक पांच लाख 31 हजार 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 


कोरोना के ये आंकड़े भी जान लीजिए
  • एक सितंबर के बाद मंगलवार को सबसे ज्यादा सात हजार 946 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 
  • देश में अब तक चार करोड़ 47 लाख 76 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 
  • अब तक संक्रमित हुए लोगों में 0.09 मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है। बाकी 98.72 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं। 1.19 प्रतिशत मरीजों की मौत हो चुकी है। 
  • देश में 220.66 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next