केंद्र सरकार ने आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद के दोनों सदनों की बैठक फिर से बुलाने का फैसला किया है। इसके जवाब में रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह ने शुक्रवार (27 नवंबर) शाम 4:30 बजे नई दिल्ली में अहम बैठक बुलाई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्र सरकार ने आगामी 30 नवंबर से संसद के दोनों सदनों की बैठक फिर से बुलाने का फैसला किया है। सरकार के इस कदम के तुरंत बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। आगामी सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस ने कल यानी शुक्रवार (27 नवंबर) शाम को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
अब लड़ाई शुरू हो गई है: जयराम रमेश
कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार ने 'बेहद दागदार' दो-तिहाई बहुमत के साथ संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने की उम्मीद में संसद का विशेष सत्र बुलाया है। जयराम रमेश ने कहा कि यह संविधान का बड़ा अपमान और उस पर हमला है; अब लड़ाई शुरू हो गई है।
30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी कार्यवाही
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए इस फैसले की आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने आवश्यक विधायी और सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से दोनों सदनों की बैठक फिर से बुलाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
लोकसभा: सदन की बैठक सोमवार, 30 नवंबर को शुरू होगी।
राज्यसभा: उच्च सदन की बैठक बुधवार, 2 दिसंबर को बुलाई जाएगी।
सत्रावसान: सरकारी कामकाज की आवश्यकता के आधार पर दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर को संपन्न हो सकती है।
कांग्रेस ने कसी कमर, कल शाम 4:30 बजे होगी बैठक
सरकार द्वारा सत्र बुलाए जाने के एलान के बीच कांग्रेस ने भी विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए कमर कस ली है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 30 नवंबर से शुरू होने वाले इस सत्र में किन प्रमुख मुद्दों पर सरकार को घेरा जाए, इस पर चर्चा के लिए कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की एक अहम बैठक शुक्रवार, 27 नवंबर को शाम 4:30 बजे नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। राजनीतिक गलियारों में अचानक बुलाए गए इस सत्र और विपक्षी दल की तुरंत बुलाई गई बैठक को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।