फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी, अमृतसर समेत छह एयरपोर्ट के निजीकरण की सिफारिश

Mon, 02 Dec 2019 03:22 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट
विज्ञापन

भारतीय विमानपत्तनम प्राधिकरण (एएआई) ने केंद्र सरकार से बनारस, अमृतसर, भुवनेश्वर, इंदौर, रायपुर और त्रिची एयरपोर्ट के निजीकरण की सिफारिश की है। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। सरकार इससे पहले इस साल फरवरी में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत परिचालन, प्रबंधन और विकास के लिए लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, मंगलूरू, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी एयरपोर्ट का निजीकरण कर चुकी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एएआई ने 5 सितंबर, 2019 को निदेशक मंडल की हुई बैठक में छह और एयरपोर्ट के निजीकरण का फैसला किया है। निदेशक मंडल के फैसला लेने के बाद नागर विमानन मंत्रालय को इसकी सिफारिश भेज दी गई है। एएआई देशभर में 100 से ज्यादा एयरपोर्ट का परिचालन करता है। इस साल फरवरी में निजीकरण के पहले दौर में अदाणी समूह को सभी छह एयरपोर्ट के परिचालन का ठेका मिला था। एएआई ने ‘प्रति यात्री शुल्क’ के आधार पर विजेता का चुनाव किया था। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3 जुलाई को अहमदाबाद, लखनऊ और मंगलूरू एयरपोर्ट को पीपीपी मॉडल के तहत अदाणी समूह को लीज पर देने के प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें