wistron iphone manufacturing karnataka
- फोटो : Twitter
इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के शीर्ष संगठन मैट ने कहा है कि ताइवान की आईफोन विनिर्माता विस्ट्रॉन इंडिया के कर्नाटक कारखाने में हालिया तोड़फोड़ की घटना से भारत की छवि को आघात पहुंच सकता है।
सूचना प्रौद्योगिक विनिर्माता संघ (मैट) ने कहा है कि अधिकारियों को इस घटना के दोषियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।
मैट के अध्यक्ष नितिन कुनकोलियंकर ने बयान में कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, दूरसंचार, वाहन और अन्य प्रमुख क्षेत्रों की वैश्विक कंपनियों ने भारत को तरजीही विनिर्माण गंतव्य के रूप में चुना है। इस एक घटना से भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का खतरा है।