राज्य के भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कानूनी कार्रवाई करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हूं। साथ ही डीएमके शसन में हुए मेट्रो रेल परियोजना में किए कथित भ्रष्टाचार के सबूत होने की बात कही।
तमिलनाडु के भाजपा नेता अन्नामलाई ने डीएमके के 500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के लिए माफी मांगने पर पलटवार किया है। उन्होंने सोमवार को इतनी ही राशि की मांग की और कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने उनके खिलाफ निराधार आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सीबीआई को देंगे सबूत
राज्य के भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कानूनी कार्रवाई करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हूं। साथ ही डीएमके शसन में हुए मेट्रो रेल परियोजना में किए कथित भ्रष्टाचार के सबूत होने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन सबूतों को सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।
कानूनी नोटिस जारी करने वाले डीएमके संगठन सचिव आरएस भारती पर कटाक्ष करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि जब तक आपकी पार्टी के अध्यक्ष और मामले में शामिल अन्य लोगों को (सीबीआई) समन जारी नहीं किया जाता तब तक शांति रखें।
विज्ञापन
सभी आरोप निराधार
अन्नामलाई ने सभी आरोप को झूठे, निराधार, मानहानि, काल्पनिक और निंदनीय बताया है। उन्होंने नोटिस मिलने के 48 घंटे के भीतर पूर्व आईपीएस अधिकारी से बिना शर्त, सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए कहा था कि डीएमके अध्यक्ष को अपने 56 साल के सार्वजनिक जीवन में किसी भी व्यक्ति से एक पैसा भी नहीं मिला है। पार्टी ने भाजपा नेता से हर्जाने के तौर पर 500 करोड़ रुपये की मांग भी की थी।
अन्नामलाई ने कहा कि सार्वजनिक रूप से मेरे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ निराधार आरोप लगाने के लिए मैं हर्जाने के रूप में 500 करोड़ रुपये की मांग करता हूं। इस राशि को पीएम केयर फंड में भुगतान करना चाहता हूं।